ठाणे के मुंब्रा से दादर जाने की बात कहकर निकला अरबाज खान अचानक लापता हो गया. परिवार एक महीने तक तलाश करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने केस सुलझाया तो कहानी ने सबको चौंका दिया. अरबाज की सड़ी-गली लाश वसई के नाले में एक हरे ड्रम के अंदर मिली. जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]