स्कॉटलैंड ने दूषित सिंगल-यूज प्लास्टिक बोतलों के रीसाइक्लिंग में नई मिसाल कायम की है। एक विश्व-प्रथम पहल के तहत करीब 72 हजार दूषित प्लास्टिक बोतलों को रीसाइक्लिंग किया गया। इस प्रक्रिया में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है जो प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कचरे को दोबारा उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। नई तकनीक का लक्ष्य पेट्री डिश और पिपेट टिप जैसे प्रयोगशाला उपकरणों को भी रीसाइक्लिंग करना है। यह पहल सिंगल-यूज प्लास्टिक से पैदा होने वाले कचरे को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Source: Source