करनाल | बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने विदेश में बैठे आरोपी को पकड़ने की मांग की है। पुलिस की जांच पर सवाल उठाए गए हैं। मृतका के बेटे देवांश और बेटी दिव्या ने दावा किया कि मामले में पकड़ा गया आरोपी उन्हें वास्तविक हमलावर नहीं लग रहा। परिवार का कहना है कि वारदात के पीछे जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रह रहा है और अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय है और हाल ही में उसने अपना जन्मदिन भी मनाया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विदेश में बैठे आरोपी को जल्द भारत लाकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। वे घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। भाई-बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक जांच से जुड़ी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। वे सेक्टर-9 पुलिस चौकी गए थे, जहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि विदेश में मौजूद आरोपी को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस मामले में सीआईए-वन के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी हुई है, जो अस्पताल में भर्ती है। छुट्टी मिलने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। : Source Post navigation बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 303वें प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम किया लुहरी परियोजना प्रभावितों को विकल्प बदलने का अंतिम मौका:15 जून तक आवेदन, 5 लाख एकमुश्त भुगतान या वार्षिकी योजना चुनें