करनाल | रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िया भवन में महान जरनैल एवं रामगढ़िया समाज के संस्थापक बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 303वें जन्म दिवस को समर्पित गुरमत समागम किया गया। समागम की शुरुआत बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से हुई। चौक को फूलों से सजाया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए व कथा-कीर्तन का आयोजन किया गया। भाई तेजिंदर सिंह, बीबी खुशदीप कौर और हेड ग्रंथी भाई अजीत सिंह के रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रचारक भाई सुखबीर सिंह चैना ने इतिहास और गुरमत विचारों पर प्रकाश डाला। रामगढ़िया सभा की ओर से 35 जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें और बेडशीट दी। इस अवसर पर सुखदेव सिंह रयात, पूर्ण सिंह, जसविंदर सिंह मौजूद रहे। : Source Post navigation पंजाबी ड्राइवरों के फोन में पोर्नोग्राफी मिली तो वीजा रद्द:कनाडा-US बॉर्डर पर सख्ती, 4 के कैंसिल, अपने बच्चों के नग्न फोटो भी बैन डिंपल अरोड़ा मर्डर केस में विदेश में बैठे आरोपी को पकड़ने की उठाई मांग