तरनतारन इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी तरनतारन रेलवे पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पहचान के लिए अपील की है। यदि किसी व्यक्ति के पास इस घायल व्यक्ति या उसके परिवार के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 7888985511 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है। Source: Source Post navigation रायगढ़ में 62 वर्षीय वृद्धा से घर में घुसकर मारपीट और लूट: उधार नहीं मिलने पर बनाया था प्लान, आरोपी गिरफ्तार बस्तर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार