राजस्थान के नागौर शहर के बड़ली इलाके में गुरुवार को पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाकों में भी इसका असर देखा गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Source: Source