छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम बेमता के पास बुधवार देर रात यह दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार तेल के डिब्बों और अन्य सामान से भरे ट्रक ने लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से चालक केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार चालक का सगा भाई भी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने और बचाव कार्य के प्रयास किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source: Source