हरियाणा के यमुनानगर जिले में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव खेतों में पानी भरे गड्ढे से मिला। मृतक की पहचान गांव ज्ञानेवाला निवासी 44 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार से घर से लापता था। परिजनों की शिकायत पर सदर जगाधरी थाना पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। गुरुवार सुबह गांव मंधार के पास खेतों में पानी कम होने पर शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि घटनास्थल के पास पहले उसकी चप्पल मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Source: Source Post navigation पठानकोट में हाई अलर्ट के बीच दुकान में चोरी, ताले तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा, तेल से भरे ट्रक में लगी आग से चालक की मौत और भाई घायल