उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने राजकीय कृषि बीज भंडार पर छापा मारा। चरखारी से विधायक राजपूत ने किसानों के लिए आए मुफ्त चने के बीज की 100 बोरियां पिकअप वाहन में ले जाते हुए पकड़ीं। इस दौरान गोदाम प्रभारी सोनू यादव से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक ने सोनू यादव को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक युवक से कहते सुनाई देते हैं, ‘तुम अखिलेश से मिले हुए हो।’ मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पिकअप वाहन, बीज की बोरियां और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation ‘सच के साथ खड़े रहिए’, रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, रक्षा से लेकर अंतरिक्ष और कारोबार तक सहयोग बढ़ाने पर जोर