नलगोंडा के रहने वाले 25 वर्षीय साईतेजा ईरामल्ला की न्यूयॉर्क में एक दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई। वह हाल ही में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया था और मौत से कुछ समय पहले ही उसे नौकरी मिली थी। 18 नवंबर को उसकी कार ने एक हिरण को टक्कर मार दी, जिसके कारण एक कार्गो वैन समेत कई वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में साईतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य यात्री को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में मातम पसरा है।

Source: Source