भारत घूमने आया जर्मनी का 67 साल का पर्यटक कोलकाता के एक होटल में मृत मिला। दिल्ली और वाराणसी घूमने के बाद वह 21 नवंबर को कोलकाता पहुंचा था। सोमवार को उसे शहर की सैर पर निकलना था, लेकिन ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारियों के बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। होटल का कमरा खोला गया तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूतावास को सूचना दी गई है।

Source: Source