पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों की टेंशन अब खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (EPR) नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इस नए नियम में 15 और 20 साल पुरानी गाड़ियों का ऐसा हिसाब मांगा गया है, जिसे हर वाहन निर्माता को समझना जरूरी है। सरकार के इस फैसले से ऑटो सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नए नियमों से वाहन निर्माताओं पर स्क्रैपिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां स्पष्ट होंगी और पुराने वाहनों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। इस कदम से स्क्रैपिंग उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

Source: Source