ओडिशा के कालाहांडी में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा. गांव तक सड़क नहीं होने और कीचड़ हो जाने के कारण एंबुलेंस बाहर खड़ी रही, जबकि ग्रामीण दर्द से तड़प रही महिला को कंधों पर उठाकर करीब एक किलोमीटर तक दौड़ते रहे.