छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग पर पुल के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान ओंकार उर्फ रवि रजक (25) के रूप में हुई है, जो रामसागर पारा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और लोगों को डराने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। Source: Source Post navigation अभिनेत्री गौतमी की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति धोखाधड़ी मामला गहराया, निर्माता अलागप्पन जांच के घेरे में करनाल में बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद