धमतरी जिले में पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में मितानिन सम्मान समारोह, दीपावली मिलन और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलेभर से आईं करीब 700 मितानिनों का सम्मान किया गया। किसान नेता और सरपंच समेत करीब 32 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। भूपेश बघेल ने नए सदस्यों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मितानिनों के काम की सराहना की और कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्हें हर महीने 2,200 रुपए मानदेय दिया जाता था। बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मितानिनों के साथ छल किया है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मितानिनों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। Source: Source Post navigation बिलासपुर: मतदाता सूची पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप; भाजपा ने 143 बूथों पर बनाई रणनीति