बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सूची की गड़बड़ियां पकड़ने के लिए दोनों दलों ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने वोट रक्षक अभियान शुरू कर वोट रक्षक एप लॉन्च किया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कार्यकर्ताओं को एप डाउनलोड करने और मतदाता सूची की जांच करने के निर्देश दिए। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए जरूरी है। दूसरी ओर, भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के 143 बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक अमर अग्रवाल ने हर महीने संगठन की बैठक करने के निर्देश दिए।

Source: Source