शहीद नंद कुमार पटेल की पुण्यतिथि पर जांजगीर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीआर लहरे ने उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नंद कुमार पटेल ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा। वे गृह और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। डॉ. एमएल पाटले ने कहा कि वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रंथपाल ओपी सिंह ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। डॉ. इंदु साधवानी ने कहा कि उनका संघर्षपूर्ण जीवन हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। नंद कुमार पटेल का जीवन युवाओं के लिए एक आदर्श है। उनके विचार और कार्यशैली आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

Source: Source