बांग्लादेश के चिटगांव में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में कार्यरत नरेंद्र कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और हरियाणा के छात्तर गांव के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर खटकड़ टोल से उनके पैतृक गांव तक लाया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें अंतिम सलामी दी। नरेंद्र कुमार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी, 8 वर्षीय बेटा अर्श सिंह और माता-पिता हैं। 18 मई को उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन शाम को संपर्क नहीं हो पाया। 19 मई को उनके निधन की सूचना मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। नरेंद्र कुमार 1 नवंबर 2008 को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे और पिछले 4 साल से भारतीय उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Source: Source