पठानकोट के हल्का भोआ स्थित तारागढ़ गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों ने एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाया है। कई लोग सुबह से एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गुस्साए लोगों का कहना है कि वे रोजाना एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल इंतजार करने को कहा जा रहा है। एजेंसी के मैनेजर कमल सिंह ने बताया कि एजेंसी को पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सामान्य तौर पर एजेंसी के लिए 12 गाड़ियां आती हैं, लेकिन इस बार केवल 6 गाड़ियां ही पहुंची हैं। मैनेजर ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जैसे ही नया स्टॉक पहुंचेगा, सभी को जल्द ही सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारु बनाया जाए। आम जनता में भारी नाराजगी है और लोग परेशान हैं। एजेंसी के मैनेजर ने कहा कि वे इस मामले में उचित कदम उठा रहे हैं।

Source: Source