हरियाणा के पंचकूला स्थित एक स्कूल में छात्र से मारपीट का दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब का तरनतारन प्रशासन भी पूरी तरह हरकत में आ गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिले के बाल संरक्षण विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त (एडिड) स्कूलों को सख्त हिदायतें जारी की हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों की पहली जिम्मेदारी बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि परिसरों में शारीरिक दंड, मानसिक उत्पीड़न, रैगिंग, बुलिंग या किसी भी प्रकार की हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि स्कूल में हिंसा या दुर्व्यवहार की कोई घटना सामने आती है तो उसके लिए तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राजेश कुमार ने स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी स्कूलों को विद्यार्थियों की शिकायत दर्ज करने के लिए परिसर में शिकायत पेटी लगानी होगी और राष्ट्रीय चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को स्कूल के मुख्य स्थलों पर बड़े अक्षरों में प्रदर्शित करना होगा। Source: Source Post navigation रिसर्च, राइटिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए सबसे अच्छे AI टूल्स कौन से? सही टूल चुनने की गाइड IIT दिल्ली में फैकल्टी और स्टाफ के लिए होगी एम्पैथी वर्कशॉप, छात्र मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली होगी मजबूत