पंजाब भाजपा में आज दो बड़ी राजनीतिक जॉइनिंग होने जा रही हैं। मोगा से पहले संयुक्त किसान मोर्चा में रहे और पिछला चुनाव लड़ चुके नवदीप सिंह संघा भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ लुधियाना से संबंध रखने वाले एक अन्य नेता भी पार्टी का दामन थामेंगे। दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों मौजूद रहेंगे। थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इन जॉइनिंग को मालवा क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। लुधियाना से शामिल होने वाले नेता के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। Source: Source Post navigation डासना जेल नहीं पहुंचा आजम खान का रिलीज ऑर्डर, ED अरेस्ट पर पत्नी तंजीन फातिमा बोलीं- ये जुल्म की इंतहा ठाकुर-ब्राह्मण, बुलडोजर और निषाद… अखिलेश की गोरखपुर पॉलिटिक्स में सब कुछ है