पटना के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गंगा किनारे अपराधियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंची एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों की मौत हो गई, जबकि मनेर थानाध्यक्ष के हाथ में गोली लगी है। मुठभेड़ में करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Source: Source