पठानकोट के धार कलां स्थित चलाह मोड़ पर शनिवार को एक महिंद्रा जीप और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 154ए पर डूंगे मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान सलाहड़ी खड्ड निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी टीवीएस बाइक से धार कलां चौक से सुकरेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा जीप ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि संजीव की दाहिनी टांग और कंधा बुरी तरह टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कांस्टेबल विकास मेहरा और आशीष शर्मा ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। सुरक्षा बल ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर 112 एंबुलेंस की मदद से पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation करनाल में तेज रफ्तार कार ने घास लेने जा रही महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार क्या पुणे की ‘पाताल लोक’ सुरंग परियोजना खत्म कर पाएगी शहर का ट्रैफिक संकट?