शहर के ढांगू रोड स्थित पीएनबी एटीएम में अकाउंटेट की पत्नी को बातों में उलझाकर 2 नौसरबाज 24 हजार की चपत लगाकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित महिला की पहचान ढांगू रोड निवासी रुक्साना खातून के रूप में हुई है। रुक्साना ने पुलिस और बैंक प्रशासन पर सुनवाई ना करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस और बैंक प्रबंधन ने उसकी समय रहते सुनवाई की होती तो उसके पैसे वापिस मिल सकते थे। एटीएम के अंदर पहले से मौजूद थे 2 व्यक्ति पीड़ित महिला रुक्साना खातून के अनुसार वह ढांगू रोड स्थित पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। वहां पहले से ही दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद थे। जैसे ही रुक्साना ने एटीएम मशीन में अपना कार्ड डालना चाहा, मशीन ने कार्ड स्वीकार नहीं किया। इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने रुक्साना के हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया और मशीन में डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे पासवर्ड डालने को कहा। शातिराना ढंग से बदला एटीएम रुक्साना खातून के अनुसार जैसे ही उसने ने पिन दर्ज किया, एक व्यक्ति ने चालाकी से स्क्रीन पर बैलेंस इंक्वायरी का विकल्प दबा दिया। जब महिला का ध्यान स्क्रीन पर था, तब दोनों आरोपी उसके दोनों तरफ खड़े हो गए। एक आरोपी ने महिला का ध्यान भटकाया और बेहद शातिराना तरीके से पीड़िता का असली एटीएम कार्ड नीचे गिराकर, उसे अपने पास रख लिया और महिला के हाथ में दूसरा फर्जी एटीएम कार्ड थमा दिया। एटीएम से बाहर आते ही कटे पैसे पीड़िता के मुताबिक जैसे ही वो एटीएम से बाहर निकली, उसके मोबाइल पर धड़ाधड़ तीन मैसेज आए। आरोपियों ने पीड़िता के खाते से 2 बार 10-10 हजार और आखिरी में 4 हजार रुपये यानी कुल 24 हजार रुपए उड़ा लिए। महिला ने जब पुलिस घर जाकर अपना कार्ड देखा, तब उसे अहसास हुआ कि उसके पास जो कार्ड है, वह उसका है ही नहीं। बैंक और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल पीड़िता ने बैंक प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रुक्साना ने कहा कि नियम के मुताबिक एटीएम के अंदर एक समय में एक ही व्यक्ति होना चाहिए। लेकिन वारदात के वक्त वहां कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसके कारण दोनों आरोपी आसानी से अंदर घुस आए। बैंक मैनेजर ने पीड़िता को सीसीटीवी फुटेज दिखाई है, जिसमें उसने आरोपियों को पहचान भी लिया है। लेकिन बैंक प्रबंधन ने पीड़िता को फुटेज देने से साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि यह फुटेज केवल पुलिस को ही सौंपी जाएगी। पुलिस की सुस्ती से नाराज पीड़ित परिवार रुक्साना खातून का आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के तुरंत बाद शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने समय रहते नाकेबंदी या जांच नहीं की। अगर पुलिस उसी वक्त तुरंत एक्शन लेती, तो आरोपी पठानकोट से बाहर नहीं भाग पाते। पुलिस ने सिर्फ शिकायत लिखी और उल्टा मुझे ही दोषी ठहराते हुए कहा कि यह आपकी गलती है कि आपने अपना एटीएम कार्ड चेक नहीं किया।स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़िता ने चंडीगढ़ 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें एसएसपी दफ्तर जाकर शिकायत करने की सलाह दी गई है। ठगों की पहचान को वीडियो सार्वजनिक करे बैंक पीड़ित महिला और उसके परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर इसे जल्द से जल्द सार्वजनिक किया जाए और सोशल मीडिया पर फैलाया जाए ताकि लोग इन ठगों को पहचान सकें। महिला ने आरोपियों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई है, जिनमें से एक हिंदी और दूसरा पंजाबी में बात कर रहा था। पीड़िता ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। Source: Source Post navigation कोइम्बत्तूर में महिला के घर पर पेट्रोल बम पंजाबी गायक हरबीर सोहल 5 किलो हेरोइन संग गिरफ्तार:ऑस्ट्रेलिया से चल रहे रैकेट का भंडाफोड़, गैंगस्टर भुल्लर और गुरजंट से जुड़े तार