एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी, फिर अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ, जब सुबह बुजुर्ग मां ने कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस को मौके से पत्नी का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें पति की दूसरी महिलाओं से संबंध और रोज-रोज के घरेलू विवाद का जिक्र है। पति-पत्नी बच्चों को चौपाटी घुमाने ले गए थे। देर रात घर लौटने के बाद यह खौफनाक वारदात हुई। पत्नी ने बच्चों को इसलिए मारा क्योंकि वे उसकी कोख से जन्मे थे, लेकिन पति को मारने के पीछे उसका मकसद उसे सजा देना था। जांच अधिकारियों का मानना है कि पत्नी कई दिन पहले से ही बच्चों को मारने का मन बना लिया था और हथियार के तौर पर नींद की दवाइयां इकट्ठी कर रही थी। : Source Post navigation नए नोटों का अवैध कारोबार: बैंकों से खरीदकर सप्लाई ₹75 लाख गबन मामले में एमडी गिरफ्तार