पलवल के करीमपुर गांव में मंगलवार से लापता तीन वर्षीय मासूम प्रिंस का शव बुधवार सुबह गांव के ही तालाब (जोहड़) से बरामद हुआ है। बच्चा अपने घर से पशुओं के प्लॉट की तरफ गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजनों ने पहले ही उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट हसनपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बच्चा गलती से तालाब में गिरा या घटना के पीछे अन्य कोई कारण है। इस दुखद हादसे से गांव में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। Source: Source Post navigation पलवल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लूट का मास्टरमाइंड हैदराबाद से गिरफ्तार, 21 किलो चांदी बरामद गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, बुजुर्ग के साथ मारपीट और हंगामा