हरियाणा के पलवल जिले में एलपीजी गैस चोरी का मामला सामने आया है। बहरौला गांव के एक ढाबे पर खड़े टैंकर से करीब 3400 किलो एलपीजी गायब मिली। यह टैंकर गुजरात के पोरबंदर से उत्तराखंड के रुड़की जा रहा था। टैंकर मालिक ने ड्राइवर पर गैस की हेराफेरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टैंकर मालिक के अनुसार वाहन कई दिनों से ढाबे पर खड़ा था और ड्राइवर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। शक होने पर टैंकर की जांच कराई गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गैस कम पाई गई। पुलिस ने ढाबा संचालक से पूछताछ कर टैंकर का वजन भी कराया। जांच में टैंकर का वजन निर्धारित मात्रा से कम मिला। आरोपी चालक का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। Source: Source Post navigation कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी फाजिल्का में नहर पुल की रेलिंग से युवक का शव मिलने से सनसनी, फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट