पलवल जिला साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिहान फजल पर फेसबुक के जरिए सस्ते एयर कंडीशनर बेचने और ऑल इंडिया होम डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहकों को ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से अपने जाल में फंसाता था और एडवांस भुगतान के नाम पर पैसे मंगवाता था। पैसे मिलने के बाद वह पीड़ितों से संपर्क बंद कर देता था। पुलिस ने आरोपी को मुंडकटी चौक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। जांच में मोबाइल से फेसबुक पेज और व्हाट्सएप अकाउंट मिले, जिनके जरिए वह लोगों से संपर्क करता था। आरोपी बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। Source: Source Post navigation दुबई से चल रहे 250 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा, 19 आरोपी गिरफ्तार लोहागढ़ किला मौत मामला: सिया पर हत्या का आरोप, अदालत में पुलिस को साबित करनी होगी साजिश