दुर्ग जिले के पाटन में शराब दुकान के बाहर 22 वर्षीय युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल रुपेश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुपेश ग्राम फुंडा का रहने वाला था और शराब दुकान के अहाते में काम करता था। बताया गया कि उसका एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद युवक रुपेश को पास की नर्सरी की ओर ले गया। वहां करीब आधे घंटे तक उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट में रुपेश के सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पाटन अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए थे। तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना में चीचा निवासी एक युवक पर संदेह है। संदिग्ध युवक को 112 की टीम पाटन थाने लेकर पहुंची है। पुलिस विवाद की वजह, घटना में शामिल अन्य लोगों और मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation जालंधर-आदमपुर GT रोड पर भीषण हादसा, बेकाबू कार ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर; दो घायल छतरपुर में गल्ला व्यापारी से ₹1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला