पानीपत के मतलौडा में 35 वर्षीय लकड़ी कारोबारी दिलावर के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार रात दिलावर को उसके ही एक दोस्त ने फोन कर घर के बाहर बुलाया, जहां पहले से खड़ी एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार 5 बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पानीपत पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता (दिलावर के दोस्त) को हिरासत में ले लिया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिलावर का परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसे सोनीपत में बंधक बनाकर रखा गया है और बदमाशों ने पूरी रात उसके साथ मारपीट की है। दिलावर ने यह भी बताया कि बदमाशों की गाड़ी का तेल खत्म हो जाने के कारण वे वहां रुके हुए हैं। इस जानकारी के बाद पानीपत पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर अपनी टीमें सोनीपत रवाना कर दी हैं। पुलिस पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है। कारोबारी को सकुशल छुड़ाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Source: Source Post navigation अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव की फोटो गर्लफ्रेंड को भेजी, तेलंगाना का इंजीनियर गिरफ्तार जयपुर में मां की कातिल बेटी: संपत्ति के लालच में रची हत्या की साजिश, गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को देती रही धमकी