पानीपत जिले के नौल्था गांव में किसान पेट्रोल पंप के सामने खड़ा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक मालिक जावेद ने इसराना थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक मालिक जावेद निवासी सनौली खुर्द ने पुलिस को बताया कि उनके पास 6 गाड़ियां हैं और वे माल ढुलाई का काम करते हैं। उन्होंने अपने गांव के राशिद को ड्राइवर रखा है। जावेद के मुताबिक 3 नवंबर की रात राशिद ट्रक को नौल्था के किसान पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर घर चला गया था, लेकिन सुबह लौटने पर ट्रक वहां नहीं मिला। राशिद ने आसपास ट्रक तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला, इसके बाद उसने जावेद को फोन कर जानकारी दी। जावेद मौके पर पहुंचे और इसराना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation ‘केरल की साफ हवा में सांस लेकर राहत’: प्रदूषण संकट पर शशि थरूर ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना नूंह में 22 मोबाइल के साथ 2 युवक गिरफ्तार: देसी कट्टा और कारतूस भी मिले, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त