हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संदेहास्पद मामला सामने आया है। बुधवार 10 जून को मतलौडा के रहने वाले नरेश ने स्थानीय पुलिस को मोर की हत्या होने की सूचना दी। शिकायतकर्ता नरेश के अनुसार, मतलौडा में रेलवे फाटक के पास कुछ असमाजिक लोग अपनी झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। इन झोपड़ियों से कुछ ही दूरी पर उन्हें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के कटे हुए पंख, हड्डियां और अन्य अवशेष बिखरे हुए मिले। इस मंजर को देखकर आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसे मार डाला और उसका मांस पका कर खा गए। वन्य जीव विभाग को किया तलब राष्ट्रीय पक्षी की हत्या और मांस खाने की सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस में अलर्ट मोड़ में आ गई। पुलिस टीम बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने वहां बिखरे पड़े मोर के पंखों और अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े होने के कारण थाना पुलिस ने तुरंत वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। वन विभाग की टीम को भी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और अवशेषों की प्रामाणिक जांच के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई जारी मतलौडा थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर अपनी आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस झोपड़ियों में रह रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की टीम के पहुंचने और अवशेषों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद, दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त से सख्त मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से पर्यावरण और पक्षी प्रेमियों में गहरा रोष है। Source: Source Post navigation राजस्थान BSTC प्री D.El.Ed रिजल्ट 2026 में देरी, वेबसाइट डाउन होने से उम्मीदवार परेशान अहमदाबाद मेट्रो को मिली नई उड़ान, एयरपोर्ट कॉरिडोर के लिए 2,169 करोड़ रुपये की मंजूरी