पानीपत की एकता कॉलोनी में एक 16 वर्षीय किशोर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब वह छत पर गीले कपड़े सुखाने गया था। गीली कमीज पास से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तारों से टकरा गई। इसके बाद किशोर को तेज करंट का झटका लगा और वह छत पर गिर पड़ा। घायल युवक को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। घायल किशोर अर्जुन अपने बड़े भाई के साथ मजदूरी के लिए उत्तर प्रदेश से पानीपत आया था। दोनों भाई हादसे से केवल दो दिन पहले ही शहर पहुंचे थे। घटना के समय अर्जुन रात की ड्यूटी खत्म कर घर लौटा था। किराएदारों ने उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की और भाई को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिजली तारों की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। Source: Source Post navigation राजिम-रवेली मार्ग की पुलिया टूटी, ग्रामीणों को 8 किमी अतिरिक्त सफर करने की मजबूरी मनाली में दर्दनाक हादसा: मनालसु नाले में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल; पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील