हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर मनालसु नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार कार करीब 20 फीट नीचे नाले में गिरी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मंडी निवासी रोहित कुमार और कुल्लू निवासी करूण बौद्ध की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन चालक के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी मनाली ने लोगों से पर्वतीय रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Source: Source