करनाल के चार चमन इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपनी तीन महीने की दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी। रविवार देर रात हुए इस सनसनीखेज मामले में आरोपी ने पहले पत्नी से झगड़ा किया, फिर बच्ची को छीनकर नाले में फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और बच्ची को बरामद कर आरोपी को काबू कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात के बाद से बच्ची का शव मिलने तक कई बार गुमराह किया है। पुलिस पुछताछ में ये भी सामने आया है कि आरोपी सोनू ने करीब 6 साल पहले अनित से लव मैरिज की थी। वहीं आज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पत्नी से झगड़े के बाद वारदात
मूल रूप से यूपी के बहराइच की रहने वाली अनीता बताया कि करीब 6 साल पहले उसने परिवार वालो से ऊपर होकर सोनू से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उनके दो बेटियां हैं, जिनमें 3 महीने की दिव्यांशी और 3 साल की संध्या शामिल हैं। अनीता ने बताया कि उसका भाई काफी साल से करनाल में रह रहा था। जिसके बाद उसने मेरे माता पिता को भी यहां बुल लिया। शादी के बाद जब माता पिता से उसकी अच्छे से बातचीत हुई तो वह अपने पति को लेकर चार माह पहले यूपी से करनाल आ गई। जहां पर मेरे माता पिता रह रहे थे, उससे कुछ दूरी पर ही मेरे पिता ने हमें भी एक मकान किराए पर दिला दिया। करनाल में आने के बाद ही दिव्यांशी का जन्म हुआ। इस दौरान सोनू भी पानी के कैंपरों को दुकानों में रखने के काम पर लग गया। लेकिन इस दौरान वह हर रोज शरााब पिकर घर आने लगा। इसके चलते काफी बार उनके बीच लड़ाई हुई। जिसके चलते 1 सप्ताह पहले वह अपनी बच्चियों को लेकर अपने माता पिता के पास रहने के लिए आ गई। रात 11 बजे ससुराल पहुंचा आरोपी
अनीता ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे सोनू शराब के नशे में अपनी ससुराल यानी मेरे पास पहुंचा और मुझे अपने साथ चलने के लिए कहा। मैंने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस दौरान उनके बीच करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान ही सोनू उसकी गोद से 3 महीने की बच्ची दिव्यांशी को लेकर घर से लेकर भाग। मां ने थाने में दी शिकायत
घटना के बाद अनीता तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। अनीता व उसके परिजनों के घर आने के कुछ देर बाद ही सोनू भी अपनी बच्ची की गर्दन तोड़कर उसे मारने के बाद नाले में फेंकने बाद थाने में पहुंचा और पुलिस को झूठी कहानी सना कर कहा कि उससे उसकी बेटी को कोई छीनकर ले गया और यूपी जाने वाली बस में बैठकर फरार हो गया। पुलिस को रातभर करता रहा गुमराह
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी के कहे अनुसार वह रात को ही उसे मुगल कनाल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पर कोई भी ऐसे सबूत नहीं मिले की जिससे ये साबित हो की कोई सोनू से उसकी बच्ची को लेकर भागा हो। उसके बाद सोनू को वह फिर थाने लेकर पहुंचा और उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद सोनू ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का नाम लिया और कहा कि वो ही मुझसे मेरी बच्ची को लेकर यूपी जाने वाली बस में लेकर रात को फारार हो गया। इसी तरह सोनू रात भर पुलिस को गुमराह करता रहा। सुबह खुली झूठ की पोल
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुबह जब सोनू के बताए हुए नाम के व्यक्ति के घर जब वह पहुंचे तो वह व्यक्ति घर पर ही मिला और उसे सीधे हम थाने लेकर पहुंचे। जब सोनू के सामने उस व्यक्ति को लेकर दोनों से पूछताछ की तो व्यक्ति ने कहा कि सोनू रात को उसके पास आया ही नहीं। इसके बाद सोनू ने भी पुलिस को इंकार कर दिया किया की वह ये व्यक्ति नहीं है कोई और उसे लेकर गया है। इसके बाद सोनू ने अपने कई बार बयानों से मुकारा तो हमें उसपर ही शक हुआ। सीआईए के सामने कबूला जुर्म
शमशेर सिंह ने बताया कि जब आरोपी ने बच्ची के बारे में कुछ भी नहीं बताया तो वह उसे करनाल सीआईए पुलिस के हवाले करने के लिए पहुंचा। वहां पर जब सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो सोनू ने पूरी सच्चाई कबूल कर ली और बताया कि उसने ही बच्ची का पहले गर्दन मरोड़ कर उसकी हत्या की जब उसकी सांसे बिल्कुल बंद हो गई तो उसने कपड़े में लपेट कर उसके शव को मुगल कनाल पर बने गंदे नाले में उसे फेंक दिया। पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
जांच अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह आरोपी के बयानों के आधार पर मौके पर लेकर पहुंचे। जिसके बाद बच्ची के शव को नाले से बरामद किया गया। शमशेर सिंह ने बताया कि गनीमत ये रही कि बच्ची का शव नाले में कपड़े के अंदर लिपटा हुआ साइड में ही पड़़ा था। अगर बच्ची का शव अंदर गंदे पानी में डूब गया होता तो उसकी तलाश करना मुश्कील था। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि बच्ची की मां अनीता के आरोप के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। आज आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पति सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source