हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना भूरा सिंह उर्फ भूरिया को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर अपने साथियों के साथ लोगों को सुनसान जगह पर ले जाता और नकली करेंसी देकर असली रकम लेकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सिरसा, हिसार, जींद और राजस्थान में धोखाधड़ी तथा नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े करीब 30 मामले दर्ज हैं। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में नकली नोटों की सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source