हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में चलाए गए अभियान के दौरान 154.51 ग्राम हेरोइन और 1.412 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चार मामलों में सात आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो ऑल्टो कारें और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, धर्मशाला में बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये है। मुख्य आरोपी संदीप सहित कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Source: Source Post navigation पुलिस की वर्दी पहनकर नकली नोटों से ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार बदरीनाथ चढ़ावा मामले में BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच