बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में एसआईटी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र सिंह चौहान 30 जून को अपने पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के कुछ दिनों बाद ही एसआईटी ने उन्हें मामले की जांच के तहत हिरासत में लिया। जांच एजेंसी मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित चोरी व अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पूछताछ के आधार पर की जाएगी। Source: Source Post navigation हिमाचल में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी नामजद, 5 गिरफ्तार एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल