छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता को लूटना शुरू कर दिया है। सिंहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और विदेश नीति पर सवाल उठाए। सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर दो तेल उत्पादक देशों से कच्चा तेल लेना बंद कर दिया, जिससे अन्य देशों से संबंध खराब हुए। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए, ताकि पूरे देश में एक समान दर हो और जनता को राहत मिल सके। सिंहदेव ने कहा कि सरकार की मंशा राहत देने की नहीं है और चुनावी वादों के बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया है। Source: Source Post navigation आदर्श शहर समृद्धि योजना शुरू, 32 नगरों का चयन जालंधर नगर कौंसिल व पंचायत चुनाव आज:बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, 8 बजे शुरु होगा मतदान, 341 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला