फतेहाबाद में नीलकंठ महादेव मंदिर के दानपात्र चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। दानपात्र में करीब सवा लाख रुपये जमा होने की बात सामने आई है। आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी किया था। बाद में दानपात्र को पास खड़े एक ट्रक के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक वारदात से पहले मंदिर और आसपास के इलाके की रेकी करते दिखे। मौका मिलते ही दोनों ने मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में नीलकंठ भोजनालय संचालक विकास कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। कार्रवाई करते हुए कीर्ति नगर निवासी अनमोल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। Source: Source Post navigation मनीमाजरा में रात को लापता हुई 12 साल की बच्ची पड़ोसी के कमरे में बेहोश मिली, मचा हड़कंप ओडिशा में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, फिलीपींस रूटेड WhatsApp नंबरों से करते थे ठगी; 4 गिरफ्तार