फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव दहमान में एक लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। मनोज फतेहाबाद बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह रात को घर में सो रहे थे। करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें घर के आंगन में अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन तुरंत मनोज को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोज अपने पीछे 6 और 13 साल की दो बेटियां छोड़ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। Source: Source Post navigation कटिहार में 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 35-40 लाख रुपये बताई गई मुजफ्फरपुर में एक ही रात 12 घरों में चोरी, मुखिया के घर भी धावा; लाखों की संपत्ति गायब