मुजफ्फरपुर जिले में एक ही रात कई घरों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल इलाके की बताई जा रही है। चोरों ने गांव में लगातार 12 घरों को निशाना बनाया। चोरी की घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों ने गांव के मुखिया के घर में भी धावा बोला। बताया गया है कि आरोपियों ने घरों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लगातार कई घरों में चोरी होने से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। Source: Source Post navigation फतेहाबाद में लाइनमैन की संदिग्ध मौत, रात में आंगन में अचेत मिले; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया गोरखपुर में ट्रक से टकराई काशी डिपो की बस, चालक की मौत; 15 यात्री घायल