गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा बेलीपार क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास हुआ। 37 यात्रियों से भरी काशी डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ट्रक और बस की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Source: Source