छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल रविवार देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना की। बघेल ने कहा कि भाजपा शासन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है। उनके मुताबिक, अब छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद के बजाय विकास और पर्यटन से होगी। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने की बात कही। एथेनॉल के मुद्दे पर भी विजय बघेल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एथेनॉल आम लोगों के लिए समस्या नहीं है, लेकिन विपक्ष इसे बेवजह मुद्दा बना रहा है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले के मुकाबले बड़ा बदलाव आया है। हालांकि उन्होंने बेरोजगारी और पलायन को प्रदेश के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियां माना। उन्होंने कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बघेल ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों की कमी है। उन्होंने कहा कि केवल शोर मचाने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। बघेल के मुताबिक, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश-दुनिया में प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सकती है। Source: Source Post navigation यमुनानगर में आज किसानों का जेल भरो आंदोलन, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में देंगे सामूहिक गिरफ्तारी CM साय ने गिनाईं ‘मोदी की गारंटी’ की उपलब्धियां, बोले- 18 लाख PM आवास और 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन