मध्य प्रदेश के दमोह में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित संजीवनी अस्पतालों में फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले तीन कथित डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान भर्ती प्रक्रिया, फर्जी मेडिकल दस्तावेज और नौकरी दिलाने वाले नेटवर्क की परतें खुल रही हैं, जिससे बड़े गिरोह के संकेत मिले हैं.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]