फाजिल्का के लाधुका कस्बे के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार यह कदम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है। दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस देकर कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बीडीपीओ लालचंद ने बताया कि बाजार की सड़क सरकारी रिकॉर्ड में 55 फीट चौड़ी है। अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी और यातायात प्रभावित हो रहा था। दुकानों के बाहर बने पक्के सीमेंट के थड़े तोड़कर रास्ता खाली कराया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 5 दिन बढ़ी, EOW करेगा शराब और कोयला घोटाले में पूछताछ