फिरोजपुर जिले में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सबरा बांध के पास नाकाबंदी के दौरान हुई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, रोकने पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां पुलिस की गाड़ी में भी लगीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान करीब छह राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह और दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation पटना जंक्शन से 45 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन लापता, परिजन GRP और कोतवाली के लगा रहे चक्कर; अब तक सुराग नहीं हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना का मामला, तीन आरोपी फरार; पुलिस की लगातार छापेमारी