पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात उनके आवास पर पथराव और फायरिंग हुई। उन्होंने इस हमले के लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। मंत्री दिलीप घोष ने भी अभिषेक के दावों पर तंज कसा है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Source