बहादुरगढ़ में दो युवकों के अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर करीब 10 युवकों के समूह के साथ वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शहर थाना से बाजार तक पैदल ले जाकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। आरोप है कि बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। वायरल वीडियो में एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में डंडों से पीटते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। इसी दौरान मेन बाजार स्थित एक मकान को भी निशाना बनाने का आरोप है। आरोप है कि मकान के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के पैर झुलस गए। बहादुरगढ़ डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। Source: Source Post navigation करोल बाग में कारोबारी की कार से 2 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी, शीशा तोड़कर बैग ले गए चोर ‘भागा नहीं, घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया’: राज्यसभा सांसद के बेटे का Aston Martin हादसे पर पहला बयान