बालोद जिले की सात में से तीन तहसीलों में बुधवार को बारिश हुई। जिले में कुल 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। डौंडीलोहारा में सबसे अधिक 10.5 मिमी बारिश हुई। डौंडी में 3.7 मिमी और अर्जुंदा में 0.4 मिमी पानी गिरा। जिले की चार तहसीलों में बारिश नहीं हुई और सूखे जैसे हालात रहे। बालोद शहर और आसपास के गांवों में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच बौछार पड़ी। दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकांश समय धूप रहने से उमस भी बनी रही। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रही है। इसके साथ ही करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। Source: Source Post navigation महावीर चौक का क्षतिग्रस्त सूचना संकेतक बना परेशानी, राहगीरों की सुविधा के लिए मरम्मत की जरूरत लिम्हाटोला में कथित कच्ची शराब की बिक्री से ग्रामीण नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे